महाराजगंज, नवम्बर 19 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले में पराली जलाने की घटनाएं एक बार फिर तेजी से बढ़ती दिख रही हैं। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर सवा दो बजे तक सैटेलाइट से एक भी पराली जलाने की गतिविधि रिकॉर्ड नहीं हुई थी। लेकिन उसके बाद पराली जलाने की घटनाएं अचानक बढ़ गईं। सैटेलाइट ट्रैकिंग में अपराह्न तीन बजे के बाद विभिन्न स्थानों पर आग की लोकेशन दिखनी शुरू हो गई। मंगलवार को जिले में 46 नए स्थानों पर पराली जलाने की पुष्टि हुई है। अब तक जिले में पराली जलाने की कुल 331 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। सदर तहसील क्षेत्र पराली जलाने का हाटस्पॉट बना हुआ है। ग्रामीण क्षेत्रों में किसान तेजी से रबी की तैयारी में जुटे हैं और समय बचाने के लिए पराली जलाना आसान विकल्प मान रहे हैं। प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता अभियान और सख्त कार्रवाई के बावजूद यह चुनौत...