महाराजगंज, नवम्बर 15 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सुप्रीम कोर्ट व शासन के आदेश के बाद भी जिले में पराली जलाने की घटना पर प्रभावी नियंत्रण नहीं हो पा रहा है। सैटेलाइट से जारी आंकड़े में गुरुवार को जिले में पराली जलाने की 61 घटनाएं सामने आई। इस आंकड़े के साथ पूरे प्रदेश में पराली जलाने के मामले में महराजगंज जिला नंबर वन पर पहुंच गया। स्थिति यह है कि पराली जलाने से रोकने के लिए डीएम को कमान संभालनी पड़ रही है। सभी जिला स्तरीय अधिकारियों के अलावा कर्मियों को पराली को आग से जलाने से रोकने के लिए लगा दिया गया है। आंकड़े के अनुसार बीते 15 सितंबर से 13 नवंबर तक जिले में पराली जलाने के मामले में महराजगंज शुरू से ही शीर्ष स्थान पर बना हुआ है। इस अवधि में कुल 178 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। यह संख्या प्रदेश में शीर्ष पर बना है। 13 नवंबर को ए...