लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- धान की कटाई शुरू होने से पहले ही जिले में पराली जलाने पर सख्त पाबंदी लगा दी गई है। पराली जलाने वाले किसानों पर कार्रवाई के साथ ही जुर्माना भी वसूला जाएगा। एनजीटी के आदेशों का हवाला देते हुए कृषि विभाग, राजस्व, पंचायत राज विभाग को सक्रिय किया गया है। किसानों को पराली न जलाने के लिए कृषि विभाग जागरूकता कार्यक्रम भी कर रहा है। पराली जलाने से किसानों को रोकने के लिए डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने आदेश जारी कर दिया है। एनजीटी का हवाला देते हुए डीएम ने किसानों से पराली न जलाने की अपील की है। वहीं निगरानी के लिए कृषि विभाग के अलावा राजस्व व पंचायत राज विभाग के ग्राम स्तरीय अधिकारियों के साथ ही कृषक उत्पादक संगठन को भी जिम्मेदारी दी गई। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द का कहना है कि किसान पराली खेतों में न जलाएं बल्कि पराली का प्रब...