महाराजगंज, नवम्बर 14 -- महराजगंज, निज संवाददाता। जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए पुलिस व राजस्व विभाग ने अभियान तेज कर दिया है। बरगदवा थाना क्षेत्र के ग्राम शीशगढ़ में खेत में पराली जलता देख पुलिस व राजस्व कर्मियों ने बुझाया। इस मामले में तीन किसानों को पराली जलाते हुए पकड़ा गया। उनके उपर 25-25 सौ रूपया का जुर्माना लगाया गया। यह कार्रवाई एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देशन, एएसपी सिद्धार्थ के मार्गदर्शन व सीओ नौतनवा के पर्यवेक्षण में की गई। थानाध्यक्ष बरगदवा की अगुवाई में गुरुवार को सुबह 11.10 बजे से शाम 4 बजे तक टीम ने पराली जलाने की शिकायतों पर जांच की। इस दौरान ग्राम शीशगढ़ के किसान कुम्भज पुत्र त्रियुगी, अनिल चौधरी व छेदी को पराली जलाते हुए टीम ने पकड़ा। टीम ने मौके पर ही प्रत्येक किसान से 25-25 सौ रूपये का जुर्माना लगा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.