लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 19 -- लखीमपुर, संवाददाता। पराली न जलाने के लिए चल रहे जागरूकता कार्यक्रमों के बीच सेटेलाइट से आ रही सूचनाएं कृषि विभाग व प्रशासन के लिए परेशानी बनी हैं। अब तक 13 सूचनाएं पराली जलाने की सेटेलाइट से मिली हैं। मौके पर जब अधिकारी जांच को पहुंचे तो पता चला कि इनमें से छह जगह पराली जलाई ही नहीं गई है। वहीं सात जगहों पर पुष्टि हुई तो किसानों पर जुर्माना लगाया गया है। 40 हजार जुर्माना लगाते हुए 30 हजार वसूल भी लिया गया है। इसमें एक किसान से दस हजार वहीं बाकी पर पांच-पांच हजार रुपए का जुर्माना लगाया गया है। धान कटाई के साथ ही पराली न जलाने को लेकर कृषि विभाग किसानों को जागरूक कर रहा है। कृषि विभाग के कर्मचारी गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक कर रहे हैं वहीं जागरूकता रथ भी चलाया जा रहा है। सेटेलाइट से भी पराली जलाने पर नजर रखी ...