अलीगढ़, सितम्बर 23 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। धान की कटाई के बाद पराली जलाने की घटनाएं होती हैं। शासन पर इन घटनाओं की रोकथाम के लिए पहले से सख्त है। इसके चलते जिले में प्रशासनिक, पुलिस व कृषि अधिकारियों के साथ उड़न दस्ता टीम बनाई गई हैं। पराली की घटना होने पर टीम तुरंत मौके पर जाकर कार्रवाई करेगी, साथ ही पराली जलाने वाले के विरुद्ध कार्रवाई भी की जाएगी। बीते वर्ष जनपद में पराली जलाने की 150 से अधिक घटनाएं हुई थीं। विभाग की टीम रोज दौड़ लगा रही थी। अब धान की कटाई हो चुकी है। ऐसे में फसल अवशेष जलाने की घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता। इसके लिए शासन ने पहले से योजना बनाई है। तहसील स्तर पर टीम का गठन किया गया है, जो इन घटनाओं पर नजर रखेगी। साथ ही टीम गांव-गांव जाकर किसानों को जागरूक भी करेगी। इसमें पांच टीमों का गठन किया गया है। कोल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.