कौशाम्बी, अक्टूबर 29 -- ग्राम पवारा ग्राम प्रधान को पराली जलाने का वीडियो बनाना भारी पड़ गया। आरोपियों ने उन्हें वीडियो बनाने पर जान से मारने की धमकी तक दे डाली। पीड़ित ग्राम प्रधान ने मामले की शिकायत पुलिस से किया है। करारी थाना क्षेत्र के पवारा ग्राम प्रधान रवीन्द्र श्रीवास्तव पुत्र स्व. मोहनलाल ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। ग्राम प्रधान का कहना है कि 27 अक्तूबर की रात लगभग आठ बजे गांव के ही दुर्गेश सिंह पुत्र घनश्याम सिंह और महादेव सिंह पुत्र गुलाब सिंह अपने खेतों में पराली जला रहे थे। जब उन्होंने इस घटना का वीडियो बनाना शुरू किया तो दोनों आरोपी भड़क उठे और श्रमदान सिंह पुत्र रामलखन सिंह व पंकज सिंह पुत्र घनश्याम सिंह के साथ मिलकर प्रधान को गालियां देने लगे। आरोप है कि सभी लोग लाठी-ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.