मऊ, अप्रैल 7 -- मऊ। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के जन सुनवाई केन्द्र पर परिवार परामर्श केन्द्र की बैठक हुई। इसमें 43 पारिवारिक मामले आए। केन्द्र के सदस्यों ने 16 मामले का निस्तारण कराया। वहीं सुलह समझौते के बाद पांच दम्पति एक साथ रहने को राजी हो गए। 11 फाईलें पक्षकारों की अनुपस्थिति अथवा कोर्ट में चलने के कारण बंद कर दिया गया। एक मामला लक्ष्मीना देवी पत्नी हरी लाल निवासी भैरासोफीपु,थाना-हलधरपुर का आया। इसमें पति-पत्नि की उम्र करीब 65 वर्ष से ऊपर है। पत्नि अकेली रहती है तथा पति और बेटे-बहु एक साथ रहते हैं। बुज़ूर्ग महिला के पास मायके से मिली ज़मीन को लेकर विवाद है। केन्द्र के सदस्यों ने काफी समझाया, लेकिन महिला अपनी जिद पर अड़ी रही। इस दशा में केन्द्र के सदस्यों ने फाईल बंद कर कोर्ट जाने की सलाह दी। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.