गंगापार, जुलाई 2 -- मंगलवार को दिन भर रुक-रुक कर हुई बरिश से जन जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त रहा। बरसात से रोज की तरह बाजारों में रहने वाली चहल-पहल पहले जैसी नहीं थी, लोग अपने घरों में बैठे रह गए। इस बरसात से रोज कमाने खाने वालों को दिक्कते हुई वह काम करने नहीं जा सके। बरसात के पानी से जगह-जगह लोगों को हैरानी हुई। परानीपुर डोरवा सोंराव मार्ग पर मिश्रपुर गांव के सामने सड़क निर्माण व जल निकासी की व्यवस्था सही न होने से सड़क पर लबालब पानी भरा रहा। यात्री सड़क पर भरे पानी से होकर गुजर रहे थे, देवहटा गांव के जय बहादुर मिश्र ने बताया कि सड़क का नव निर्माण में विभागीय ठेकेदार ने भारी लापवाही कर रखी है। सड़क निर्माण में मानक के अनुरूप सामग्री न होने से सड़क जगह-जगह ऊंची व नीची बन गई। परानीपुर से रामनगर तक निर्माण की गई सड़क में व्यापक धांधली की गई है, उधर ...