बांका, जनवरी 24 -- बांका, एक संवाददाता। बांका नगर के करहरिया अविनाश पैलेस स्थित करहरिया शक्ति केंद्र पर शुक्रवार को महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पराक्रम दिवस के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में बांका विधायक रामनारायण मंडल सहित भाजपा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लिया। उपस्थित लोगों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने नेताजी के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस के शस्त्र आंदोलन से अंग्रेजी हुकूमत की नींव हिल गई थी और इसी कारण ब्रिटिश सरकार भारत छोड़ने को मजबूर हुई। नेताजी की तीक्ष्ण बुद्धि और दूरदर्शिता से उस दौर में जर्मनी क...