सीतामढ़ी, मई 1 -- सीतामढ़ी, एसं। सीतामढ़ी-दरभंगा रेल खंड के परसौनी रेलवे स्टेशन के समीप एक युवक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। बुधवार की सुबह क्षत-विक्षत अवस्था में युवक का शव मिला। मृत युवक की पहचान डुमरा थाना क्षेत्र के माधोपुर रौशन गांव के रामनारायण सिंह के 25 वर्षीय पुत्र दिव्य दिव्यांशू के रुप में की गई। वह अपने मां-बाप का एकलौता संतान था। घटना की सूचना जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। हालांकि, युवक के आत्महत्या के संबंध में उसके माता-पिता फिलहाल कुछ भी नही बता रहे। जीआरपी आशंका जता रही है कि युवक ने देर रात आत्महत्या की है। जहां से शव मिला है, वहां से युवक के घर की दूरी करीब एक किमी बताया गया है। घटना की सूचना सदर अस्पताल में शव की पहचान करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.