सीतामढ़ी, अगस्त 11 -- परसौनी। थाना क्षेत्र के देमा-पमरा सरेह के धान के खेत में ऑटो चालक की हत्या कर शव फेंक दिया। सोमवार की सुबह धान की खेत से ऑटो चालक का शव बरामद हुआ। घटनास्थल से कुछ दूरी पर उसका मोबाइल और ऑटो मिला है। मृतक थाना क्षेत्र के धोधनी गांव के वार्ड पांच निवासी स्व. सीताराम सिंह के पुत्र भीम सिंह (47) है। सोमवार की सुबह बखरी गांव में कुछ किसान अपनी धान की फसल देखने सरेह में गए थे। तभी खेत में एक मोबाइल बजता मिला, फोन रिसीव करने पर ऑटो चालक की पत्नी से बात हुई। कुछ दूर आगे बढ़ने पर किसान को खेत में शव पर नजर पड़ी। शव से कुछ ही दूरी पर उसका ऑटो भी मिला। इसके बाद पुलिस को जानकारी दी गई। जानकारी मिलने पर बेलसंड डीएसपी रविशंकर कुमार, थानाध्यक्ष मुकेश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। वहीं एफएसएल की टीम को ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.