जमशेदपुर, मार्च 7 -- जमशेदपुर। परसूडीह के निवासी श्याम प्रसाद कॉलेज के पास लाइन के नीचे अंडरब्रिज की मांग पर स्थानीय लोगों ने जिला परिषद अध्यक्ष को पत्र बारी मुर्मू को पत्र दिया। इससे पूर्व समाज कल्याण समिति के सदस्यों ने सांसद विद्युतवरण महतो को पत्र सौंपकर लाइन के नीचे अंडरब्रिज बनाने पर रेलवे से वार्ता का अनुरोध किया था जबकि उपायुक्त को भी ज्ञापन दिया गया है। लोगों ने बताया कि, लाइन की दूसरी ओर जाने के लिए लोगों को करनडीह एवं मकदमपुर के रास्ते तीन किमी ज्यादा चलना पड़ता है। दूसरी सड़कों पर ट्रैफिक जाम के कारण स्कूली बच्चे और मरीजों को आवागमन में दिक्कत होती है। श्याम प्रसाद कॉलेज के पास रेलवे अंडरब्रिज से लाखो लोगों को आवागमन में सहूलियत होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.