जमशेदपुर, मार्च 23 -- परसूडीह थाना अंतर्गत कीनूडीह गांव से सटे जाहेरथान के पीछे अनिल मुर्मू नामक युवक ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। शनिवार को उसका शव पेड़ से झूलता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अनिल मूल रूप से बोकारो जिले के लालपनिया का रहने वाला था। इसी साल जनवरी में काम के सिलसिले में बहन के घर परसूडीह आया था और दिहाड़ी मजदूरी करता था। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार शाम से ही अनिल घर से गायब था। शनिवार सुबह किसी ने जाहेरथान के पीछे फंदे से झूलता शव देखा और सूचना दी। बहन ने बताया कि भाई की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...