जमशेदपुर, मार्च 18 -- परसूडीह थाना क्षेत्र स्थित परसूडीह बाजार में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया। बाजार के डायमंड कांच घर नामक दुकान के संचालक विजय पोद्दार की मौत दुकान में रखी दो क्विंटल वजनी एसीपी शीट गिरने से हो गई। सोमवार दोपहर विजय पोद्दार अपनी एल्यूमिनियम शीट की दुकान के गोदाम में मौजूद थे। इस दौरान भारी एसीपी शीट उनके ऊपर गिर गई। कुछ देर तक वे बाहर नहीं आए, तो ग्राहकों ने अंदर झांककर देखा और उन्हें नीचे दबा पाया। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला और तुरंत सदर अस्पताल ले गए। सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद विजय पोद्दार को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजन तसल्ली के लिए उन्हें टीएमएच ले गए, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत बताया। फिलहाल, विजय पोद्दार का शव टीएमएच के शवगृह में रखा गया है। हादसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.