देवरिया, सितम्बर 18 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम सपा नेता मुरलीमनोहर जायसवाल ने सरयू की कटान से प्रभावित दियारा क्षेत्र के ग्राम परसिया देवार का दौरा किया। वहां कटान की स्थिति देखी और किसानो से उनकी समस्या सुनी। उंन्होने कहा कि कटान से खेत, मकान और फसल नदी में समहित हो रहा है। मोहन सेतु हेतु सम्भावित एप्रोच भी कटकर सरयू में विलीन हो रहा है। कटान से किसान तबाह हो रहे है। इतनी क्षति के बावजूद भी न तो सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि ने संज्ञान लिया न ही प्रशासनिक अफसरों ने इस पर ध्यान दिया। कटान के लिए सरकार की नीतियां जिम्मेदार है। अगर यहाँ कटान रोकने और बाढ़ बचाव के इंतजाम शीघ्र शुरू नही किये गए सपा तहसील में धरना-प्रदर्शन करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...