महाराजगंज, नवम्बर 26 -- चौक बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। सदर विधानसभा क्षेत्र के परसा राजा और बरवा राजा के बीच नहर पर बने जर्जर पुल के पुनर्निर्माण का शिलान्यास सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने किया। विधायक ने कहा कि जनपद में विकास की धारा अब पूरी गति में है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से जिले में 56 पुल स्वीकृत हुए, जिनमें से 28 अकेले सदर क्षेत्र को मिले हैं। उन्होंने इसे क्षेत्र के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया। कार्यक्रम में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, गंडक संगठन सिंचाई खंड प्रथम की ओर से कटहरा रजवाहा प्रणाली के 10 जर्जर पुल, पुलियों और कुलाबों के पुनर्निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया। साथ ही कटहरा रजवाहा के किमी 1.600 से 3.365, किमी 3.400 से 6.210, किमी 7.100 से 10.450 तथा किमी 10.665 से 11.200 तक नहर की बा...