छपरा, फरवरी 2 -- फोटो- 14 परसा में स्वच्छता के प्रति जागरूकता के लिए नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति करते कलाकार परसा,एक संवाददाता। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नुक्कड़ नाटक की कड़ी में सोमवार को प्रखंड व नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत कई विद्यालयों में कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी। परसा नगर पंचायत क्षेत्र स्थित स्टूडेंट्स पैराडाइज विद्यालय व उत्क्रमित मध्य विद्यालय परसा पोझी सहित कई अन्य विद्यालयों में जत्था कला मंच के बैनर तले कलाकारों में रणजीत सिंह राणा, चंदेश्वर सिंह, नागेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक व संगीत की प्रस्तुति दी।नुक्कड़ के माध्यम से बच्चों को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने ,घर और विद्यालयों में निश्चित रूप से डस्टबिन का प्रयोग करने का सुझाव दिया। जिला मास्टर ट्रेनर सह टीम मैनेजर सुरेंद्र चौरसिया ने छात्र-छ...