छपरा, मई 3 -- परसा । बिजली चोरी के खिलाफ अभियान के तहत जेईई हरिशंकर प्रसाद के नेतृत्व में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान माडर टोले व भलवहिया में अभियान चलाया गया। मानव बल के सहयोग से इस अभियान के तहत बिना कनेक्शन के टोका फंसाकर बिजली चुराने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तार व टोका जब्त किया गया। जेईई ने बताया कि माड़र टोला में बिना बिजली कनेक्शन के जनरल स्टोर की दुकान में बिजली चोरी के मामले में माड़र टोला निवासी अशोक राय के खिलाफ 34,125 रुपये का दंड लगाया गया है। वहीं भलुवहिया में नवनिर्मित मकान में बिना कनेक्शन के बिजली चोरी के मामलें में विनोद राय पर 47,968 रुपए का आर्थिक दंड लगाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.