छपरा, मार्च 20 -- परसा,एक संवाददाता। प्रखंड के लालापुर पोखर में डूबने से बच्चे की मौत के बाद पीड़ित परिजनों को करीब डेढ़ साल बाद सीओ अनुज कुमार ने आपदा राहत के तहत गुरुवार को चार लाख रूपये का चेक सौंपा। आपदा राहत के तहत मृतक अंश की मां अनीता देवी को चार लाख का चेक दिया गया। इस दौरान मुखिया बबली कुमारी के प्रतिनिधि लक्ष्मण प्रसाद साह ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले लालापुर पोखर में सगुनी निवासी अजय कुमार महतो के सात वर्षीय पुत्र अंश की डूबने से मौत हो गई थी। तब वह खाना पहुंचाने लालापुर चंवर की तरफ जा रहा था। काफी खोजबीन के बाद उसका शव मिला था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.