छपरा, जुलाई 21 -- परसा,एक संवाददाता। प्रखंड के गंगोई स्थित मुर्गी फार्म में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। अगलगी की यह घटना सोमवार की दोपहर हुई।उक्त मुर्गी फार्म गंगोई निवासी शैलेश राय की बताई गई है। अग्नि पीड़ित ने बताया कि अगलगी की इस घटना में गत्ता,कार्टन व दाना सहित करीब तीन लाख रुपए की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान लगाया गया है। अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। स्थानीय लोग इकट्ठा हुए व पंपिंग़ सेट से आग बुझने की कोशिश किए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने भेल्दी पुलिस को दी।सूचना मिलने के बाद अग्निशामक दल तुरंत वहां पहुंचा और आग को बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद कर्मी आग पर काबू पाने में सफल हुए। स्थानीय मुखिया अभय कुमार उर्फ गुड्डू सहित कई जनप्रतिनिधि पहुंचे। अग्नि पीड़ित ने मुआवजा क...