कोडरमा, अगस्त 17 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। धनबाद-गया रेलखंड के परसाबाद रेलवे स्टेशन पर शनिवार की सुबह एक यात्री चलती ट्रेन से उतरने के प्रयास में गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ प्रखंड के बेराहड़ियारा गांव निवासी 58 वर्षीय भीम प्रजापति (पिता स्व. भोला पंडित) हावड़ा-मुंबई मेल से घर लौट रहे थे। ट्रेन परसाबाद स्टेशन पर अपने निर्धारित समय पर रुकी और आगे बढ़ी, तभी उन्हें यह भ्रम हो गया कि यह हजारीबाग रोड स्टेशन है। इसी गलतफहमी में वे हड़बड़ी में प्लेटफॉर्म पर कूदने लगे और असंतुलित होकर बुरी तरह गिर पड़े। गिरने से उनके सिर और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद आरपीएफ के प्रधान आरक्षी अरुण कुमार गुप्ता और रोकी सिंह ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें टोटो से नजदीकी निजी क्लिनिक पहुँचाया। प्राथमि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.