गिरडीह, अगस्त 19 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। धनवार प्रखंड अंतर्गत परसन पंचायत के बदनाटांड़ प्रयासों गांव स्थित महेंद्र मोदी द्वारा संचालित पत्थर खदान में सोमवार को एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में मरकच्चो प्रखंड के बेहराडीह गांव निवासी करीब 50 वर्षीय बाल किशुन महतो की मौत हो गई। मृतक बाल किशुन महतो मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके पीछे दो पुत्र और एक पुत्री व परिवार है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि खदान में सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जा रहा था। मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण के काम करने को विवश किया जाता था। इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ और मजदूर की जान चली गई। घटना की सूचना पर स्थानीय लोग बड़ी संख्या में खदान परिसर में जुट गए और खदान संचालक के खिलाफ आक्रोश प्रकट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.