मऊ, नवम्बर 4 -- मऊ,संवाददाता। बीएसएस परशुराम सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं श्रीनाथ पाण्डेय और प्रदेश अध्यक्ष पं अजीत कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में बीएसएस परशुराम सेना की ओर से मऊ जनपद में संगठन को मजबूत बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण पदों पर मनोनयन किया गया। मानस मंदाकिनी रागिनी सरस्वती को महिला प्रकोष्ठ मंडल अध्यक्ष, आजमगढ़ के पद पर नियुक्त किया है। गोपाल तिवारी को आजमगढ़ संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। राजेश कुमार पाण्डेय को प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है। संगठन ने विश्वास व्यक्त किया कि वे अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए बीएसएस परशुराम सेना के विस्तार और सशक्तिकरण में महत्वपूर्ण योगदान देंगे। मनोनयनों के अवसर पर समूचे संगठन ने तीनों पदाधिकारियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं व्यक्त कीं। संगठन ...