कानपुर, जून 8 -- कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बंधुओं ने आर्य नगर और बेनाझाबर में हिंदवी साम्राज्य दिनोत्सव (हिन्दू साम्राज्य दिवस) परशुराम वाटिका, आर्य नगर में मनाया। अर्जुन शाखा परशुराम वाटिका में बड़े उत्साह के साथ वीर शिवाजी को याद करते हुए यह उत्सव मनाया गया। डॉक्टर हेमंत मोहन ने हिंदू साम्राज्य दिवस मे लोगों को हिंदुत्व, संस्कृति, सनातन धर्म का संदेश दिया। शोभित वाजपेई, बाबूलाल, सुजीत अवस्थी, दिनेश मिश्रा, मनोज तोमर, संजीव अवस्थी, ज्योति, वीरेंद्र, शैलेन्द्र, समीर शुक्ला वीणा, चंद्रशेखर, रविशंकर, आर एन खन्ना के साथ वीर शिवाजी, डॉ. हेडगेवार जी, गुरु जी के चित्रों पर चंदन लगाकर पुष्प अर्पित किए। वीर शिवाजी के वीरता के बारे में शाखा पर चर्चा हुई। अर्जुन शाखा में सुभाषित, अमृत वचन, बौद्धिक और गीत हुए। भारत माता, वंदे मातर...