जमशेदपुर, अप्रैल 10 -- जमशेदपुर। परशुराम परिवार जमशेदपुर की महत्वपूर्ण बैठक इसीसी फ्लैट कदमा में सुनील तिवारी के आवास पर हुई। बैठक की अध्यक्षता अवधेश कुमार पाठक ने की। बैठक में मुख्य रूप से परशुराम जन्मोत्सव आयोजित करने की तैयारियों की समीक्षा की गई और इसकी रूप-रेखा तैयार की गई।बैठक में शशिकांत तिवारी, केपी तिवारी, सुनील तिवारी, पंकज तिवारी, केएन ओझा, अभिषेक पाण्डेय, विकास झा, बरुण पाण्डेय, सत्यनारायण मिश्रा, विकास मिश्रा, अशोक दुबे, किशोर दुबे, अजय कुमार तिवारी, रविशंकर पाठक, डॉ रमेश उपाध्याय, अजय तिवारी रमेश कुमार, लक्ष्मण जी एवं राजीव रंजन पाण्डेय उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...