मुरादाबाद, फरवरी 16 -- अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा महानगर की बैठक लाइनपार स्थित दिव्य सरस्वती बालिका इंटर कॉलेज में हुई। इसमें ब्राह्मण महासभा के मार्गदर्शक डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज के ईष्ट भगवान परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश होना चाहिए। महानगर अध्यक्ष अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि पूर्व में भी भगवान परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश रहता था लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उसे स्थगित कर दिया है। इसे पुन: बहाल किया जाना चाहिए। जिलाध्यक्ष सतेंद्र शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती पर अवकाश के लिए डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। उन्होंने सरकार से मांग की कि परशुराम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश घोषित हो। बैठक में मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, शरद शर्मा, श्रीराम शर्मा, अमित कुमार शर्मा राजू, दीपक शर्मा आदि रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.