लखीमपुरखीरी, मई 1 -- लखीमपुर। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर प्रगतिशील ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में शिव कालोनी, बेहजम रोड स्थित प्रगतिशील ब्राह्मण धर्मशाला में पूजन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका गोला के अध्यक्ष विजय कुमार शुक्ला रिंकू रहे। धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी को संस्था की ओर से विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उन्होंने भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए ब्राह्मण समाज की एकता और जागरूकता को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रमुख रूप से संस्था अध्यक्ष नंद कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष रमेश चंद्र शुक्ला, महामंत्री कुमुदेश शंकर शुक्ल, संस्थापक राघव राम तिवारी, संरक्षक बृज लाल मिश्रा, दयानंद शुक्ला कोषाध्यक्ष के आर पाण्डेय, मंत्री राजेश शुक्ला, नवीन पाण्डेय, सं...