लखनऊ, नवम्बर 29 -- इंदिरा नगर के अमराई गांव में चल रहे धनुष यज्ञ महोत्सव के तीसरे दिन की भव्य प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब मंत्रमुग्ध किया। राजेंद्र लोधी, प्रेम विश्वकर्मा व बबलू शर्मा समेत अन्य भक्तों के सामूहिक श्रीराम चरित मानस पाठ से भक्तिमय माहौल बना रहा। हारमोनियम की सुरधारा और संगीतमय विष्णु भगवान की झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोहा। इसके बाद लिटिल फाउंडर स्कूल, सूर्या सिटी के बच्चों ने सॉरी और करप्शन आदि सामाजिक संदेशों पर आधारित नाटक प्रस्तुत किए। एसबीएम स्कूल अमराई गांव के बाल कलाकारों ने भी मनमोहक प्रस्तुतियां दी। कथक नृत्यांगना मंगला आशीष व उनके समूह के सधे हुए नृत्य भावों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाई। धनुष भंग पर जय श्री राम से गूंजा पांडाला फुलवारी लीला के बाद राजाओं की मजाक भरे प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब हंसाया। जैसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.