औरैया, अक्टूबर 14 -- अजीतमल, संवाददाता। अटसू कस्बा में आयोजित दो दिवसीय अटसू महोत्सव के तहत रामलीला के दूसरे दिन सोमवार को धनुष भंग लीला का रंगारंग मंचन हुआ, जिसने दर्शकों को पूरी तरह मंत्रमुग्ध कर दिया। राम के अभिनय में रोहित शुक्ला, लक्ष्मण के अभिनय में गोपाल द्विवेदी और परशुराम के अभिनय में गोपाल अवस्थी ने अपने बेहतरीन अभिनय से दर्शकों को सुबह नौ बजे तक पांडाल में बांधकर रखा। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व राज्य मंत्री लाखन सिंह राजपूत और चेयरमैन प्रतिनिधि स्वदेश प्रकाश पोरवाल ने राम दरबार की आरती के साथ की। मंच पर विश्वामित्र के आदेशानुसार राम ने अजगव का खंडन किया, जिससे भार्गव परशुराम का ध्यान भंग हुआ। इसके बाद स्वयम्वर में परशुराम का क्रोध चरम पर पहुंच गया और उन्होंने लक्ष्मण से तीखे संवाद किए। राम के बीच में आने और धनुष उठाने पर परशुराम...