बिहारशरीफ, मई 24 -- परवलपुर, निज संवाददाता। स्थानीय बाजार के एक जेवर दुकान से शुक्रवार की शाम दो लाख रुपये का हार चोरी हो गया। चोरी का शक तीन महिलाओं पर है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गयी है। पीड़ित दुकान राजू वर्मा ने प्राथमिकी के लिए थाने में लिखित शिकायत की है। उन्होंने बताया कि शाम को करीब 5 बजे तीन महिलाएं दुकान पहुंची। उन्होंने सोने का हार दिखाने के लिए कहा। उन्होंने जेवर निकालकर महिलाओं के सामने रखा। महिलाओं ने और जेवर दिखाने के लिए कहा। इसी दौरान महिलाओं ने 25 ग्राम का एक हार छुपा लिया। कुछ देर बाद महिलाएं जेवर पसंद नहीं आने का बहाना बनाकर दुकान से चली गयी। इसके बाद दुकानदार को पता चला कि एक जेवर गायब है। उन्होंने महिलाओं को काफी खोजा पर कुछ पता नहीं चला। इसके बाद थाने में घटना की शिकायत की। थानाध्यक्ष पप्पू कुमार सिंह ने बताय...