बिहारशरीफ, सितम्बर 2 -- परवलपुर उपमुख्य पार्षद ने कार्यपालक पदाधिकारी के खिलाफ खोला मोर्चा नगर विकास मंत्री को भेजा पत्र, एसडीओ को मिला जांच करने का आदेश सीसीटीवी कैमरा, हाई मास्क लाइट खरीद में गड़बड़ी का लगाया आरोप परवलपुर, निज संवाददाता। लंबे समय से शांत पड़ी नगर पंचायत परवलपुर की राजनीति में अचानक उबाल आने लगी है। उपमुख्य पार्षद अक्षय कुमार ने कार्यपालक पदाधिकारी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। इन्होंने लिखित शिकायत नगर विकास मंत्री से की है। इसके बाद मामले की जांच करने का आदेश एसडीओ को दिया गया है। साथ ही, शिकायत के समर्थन में उपमुख्य पार्षद को अपना पक्ष रखने को कहा गया है। उपमुख्य पार्षद अक्षय कुमार ने नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार व मनमानी को लेकर 6 जून को नगर विकास मंत्री को आवेदन दिया था। इसमें कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा मुख्य पार्...