बलिया, सितम्बर 6 -- सुखपुरा। मधेशिया वैश्य समाज के आराध्य देव संत गणिनाथ बाबा का पूजनोत्सव समारोह वैदिक मंत्रोच्चार एवं परंपरागत ढंग से शनिवार को गणिनाथ मन्दिर परिसर में धूमधाम से मनायी गयी। यजमान प्रेमचन्द्र गुप्त व पुरोहित नन्हे लाल पांडेय ने पूजा-अर्चना के साथ किया। सुबह कार्यक्रम की शुरुआत बाबा गणिनाथ के पूजन अर्चन से हुआ। इसके बाद प्रसाद में खीर व हलवा का वितरण भी हुआ। इस मौके पर पूजन समिति के अध्यक्ष चेंगन गुप्त, चंदन गुप्त, विशाल , धोनी, सोनू, रोहित गुप्त, अकाश गुप्त, जगरनाथ गुप्त, संतोष गुप्त, सुमेर, विजय शंकर गुप्त आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.