रांची, मार्च 28 -- नामकुम, संवाददाता। खरसीदाग ओपी पुलिस ने अवैध कोयला लदा ट्रक (जेएच02एएच 5787) को जब्त कर उसके मालिक आशीष कुमार को बालूमाथ से गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। ओपी प्रभारी भवेश कुमार ने बताया कि आशीष पुराने परमिट में छेड़छाड़ कर उससे अपने ट्रक से कोयला लोडकर बेचने ले जा रहा था, ओपी पुलिस ने नौ मार्च को ट्रक पकड़ा था। इसके बाद से आशीष फरार चल रहा था। ओपी प्रभारी ने बताया कि आशीष ने पूछताछ के दौरान मामले में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.