आरा, अक्टूबर 3 -- · पीरो, संवाद सूत्र चार्तुमास्य व्रत के समापन पर पीरो के परमानंद नगर में चल रहे लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी। शोभायात्रा में पीले वस्त्र धारण कर हजारों श्रद्धालु-महिला पुरुष यज्ञ स्थल पहुंचे और लक्ष्मी नारायण की पूजन के साथ ही जल यात्रा शुरू हो गयी। पंडाल में जमा श्रद्धालु हाथ में कलश लिये हुए ऊंट, हाथी, घोड़ा, रथ के साथ कतारबद्ध होकर गणेशी टोला, अमेहता पुल, अगिआंव बाजार, बघउड़ नारायणपुर मोड़, तिवारी डीह होते हुए बहरी महादेव पहुंचे। श्रद्धालुओं के जत्थे का एक छोर अगिआंव बाजार तो दूसरा छोर बहरी महादेव धाम में था। वैदिक मंत्रोच्चार और करतल ध्वनि के बीच जल का आहरण बहरी महादेव धाम स्थित पोखरा से किया गया। जलयात्रा और शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की अगली पंक्ति में किरण उपाध्याय,भोला तिवारी, रविशंकर त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.