मुजफ्फरपुर, जनवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। परमात्मा से सिर्फ संबंध जुड़ जाने मात्र से मानव का कल्याण हो जाता है। ये बातें गोला रोड स्थित श्रीदुर्गा स्थान मंदिर में चल रहे भागवत कथा के छठे दिन बाल संत पीयूष गिरि ने कही। उन्होंने बताया कि भगवान के साथ मित्रता सखी भाव में करने से जीव का कल्याण हो जाता है। उन्होंने कथा में कहा कि पूतना दूध पिलाने के बहाने भगवान श्रीकृष्ण को विष देकर मारना चाहती थी, किंतु भगवान ने उसे भी माता के समान दिव्य गति प्रदान कर दी। कथा में भगवान की माखन चोरी लीला, परछाई में खुद को देखकर खेलना आदि अनेक प्रकार की लीलाओं के द्वारा भगवान नंद बाबा और यशोदा मैया को आनंद देते थे। कथा वाचक ने भगवान की बाल लीलाओं का विस्तार से वर्णन किया। बीच-बीच में संगीतमय भजन सुनक श्रोता आनंद में डूबे रहें। इधर मंदिर समिति क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.