मुरादाबाद, मार्च 22 -- क्षेत्र में संत निरंकारी मिशन की शाखा जयनगर के गांव जटपुरा महावतपुर में हुए विशाल निरंकारी सत्संग में किरतपुर से आए मुखी महात्मा मेहर सिंह ने अपने विचारों में बताया कि परमात्मा की कृपा से ही मनुष्य के जीवन में बदलाव आता है। परमात्मा की कृपा से ही मनुष्य भक्ति की तरफ मुड़ता है तथा मनुष्य दूसरों के सुख दुख में काम आता है। जब जब भी मनुष्य परमात्मा की भक्ति से दूर होता है तब तब उसे दुनियावी काम इस प्रकार से घेरते हैं कि वह दिन रात उन्हीं में लगा रहता है एवं यह काम तो सारे जीवन चलते रहते हैं। अंतिम सांस तक मनुष्य को कामों से फुर्सत नहीं मिलती। लेकिन जीवन का मोल मनुष्य तभी महसूस पाता है जब इन दुनियां अनके कामों के साथ-साथ वह परमात्मा की भक्ति में भी अपना समय लगाता है। परमात्मा की भक्ति के बिना मनुष्य का जीवन ऐसा ही है जैस...