शाहजहांपुर, दिसम्बर 19 -- कलान। राष्ट्रपति भवन में "परम वीर दीर्घा" का उद्घाटन किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजय दिवस के अवसर पर अंग्रेजों की तस्वीरें हटाकर 21 परमवीर चक्र विजेताओं की तस्वीरें लगाईं। यह दीर्घा वर्ष 1971 के युद्ध में भारत की ऐतिहासिक जीत की याद दिलाती है। राष्ट्रपति ने बहादुर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनकी वीरता और समर्पण हर नागरिक को प्रेरित करती रहेगी। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों की स्वदेशीकरण के माध्यम से सशक्तीकरण पहल की सराहना की। कलान तहसील के गांव खजुरी निवासी वीरबल के बेटे, नायक यदुनाथ सिंह ने 1947 में अंग्रेजों पर वीरता दिखाई थी। राष्ट्रपति ने उनके प्रपौत्र रामसेवक को बुलाकर शॉल व चित्र भेंटकर सम्मानित किया। रामसेवक ने इस सम्मान के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आभार व्यक्त किया।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.