मेरठ, अप्रैल 4 -- मेरठ/हस्तिनापुर। हस्तिनापुर के लतीफपुर गांव में परमजीत की हत्या के विरोध में गुरुवार को दिनभर हंगामा और बवाल की स्थिति रही। पुलिस ने लतीफपुर के प्रधान समेत सात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ग्रामीणों ने हस्तिनापुर थाने पर हंगामा किया और सड़क पर धरना देकर बैठ गए। बाद में परमजीत का शव गांव पहुंचा तो वहां भी रोड जाम कर हंगामा किया और धरना दिया गया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और एनकाउंटर की मांग की है। हस्तिनापुर के गुरुद्वारे में 6 जनवरी 2024 को तीरथ सिंह पुत्र प्रभू सिंह निवासी किशनपुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को चुनावी रंजिश में परमजीत सिंह और अमर सिंह ने साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया था। पुलिस ने सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजा था। परमजीत उर्फ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.