खगडि़या, मार्च 19 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड के कुल्हरिया गांव में बाल विवाह कानून का दुरुपयोग जनप्रतिनिधि, उनके पति व स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से किए जाने के मामले की जांच बीडीओ करेंगे। उल्लेखनीय है कि एक शादीशुदा महिला की शादी एक नाबालिग से करा दी गई। शादी के बाद पंचायत के सरपंच ने इसे सामाजिक मान्यता देने के लिए दो एकरनामा व एक सुलहनामा भी दोनों परिजन को सौंपा है। उक्त एकरनामा में लिखा गया है। नाबालिग ने स्वघोषित किया है कि सभी सामाजिक पंचों के बीच वादा करता हूं कि वह शादीशुदा कंचन देवी से प्रेम करता था। जिससे वह 15 मार्च को शादी के बंधन में बंध गया। आजीवन इसे पत्नी के रूप रखूंगा। अगर भविष्य में किसी तरह वाद विवाद हुआ तो मेरा परिवार कानून के तहत दंड का भागीदार होगा। इस अप्रासंगिक शादी को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है। सीपीआई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.