खगडि़या, दिसम्बर 30 -- परबत्ता, एक प्रतिनिधि प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन में लाखों की राशि से लगाए गए लिफ्ट सिस्टम गत कई वर्षों से ख़राब पड़ा हुआ है। लिफ्ट के ख़राब रहने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। वही विभाग के अधिकारी व संवेदक की नींद नहीं खुल रही है। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उद्घाटन के दो तीन माह बाद से ही खराब पड़ा हुआ है। लाखों की राशि से आईटी भवन में संवेदक द्वारा लगाए गए लिफ्ट सिस्टम बेकार पड़ा हुआ है। पर, संवेदक इसके प्रति उदासीन बने हुए हैं। आज अपने जरुरी कार्य से आये वृद्ध व उम्र दराज लोगों को तीन मंजिल भवन पर जाने के लिये सौ बार सोचना पड़ता है। जानकारी के अनुसार सरकार द्वारा वर्ष 2018 के जनवरी माह में सात लाख 86 हजार 99 की राशि से सुविधाओं से लैस तीन मंजिला आईटी भवन का निर्माण हुआ था। जो वर्ष 2019 के अंत में भवन बनक...