पूर्णिया, अगस्त 21 -- पूर्णिया, रजनीश। परदेस में रहने वाले लोगों के लिए पर्व-त्यौहार में घर आने की राह आसान बनाने के लिए बिहार सरकार ने बस चलाने की योजना बनाई है। दुर्गापूजा, दीपावली,छठ महापर्व के साथ साथ होली में घर आने की चिंता को दूर करने के लिए बिहार सरकार ने दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिम बंगाल के साथ कई अन्य राज्यों के विभिन्न मार्गों पर सस्ती एवं सुविधाजनक एसी व डीलक्स बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। एक सितम्बर से टिकट बुकिंग की सुविधा शुरू कर दी जायेगी। पूर्णिया प्रमंडल के लोग अब दूर दराज का सफर एसी स्लीपर एवं डीलक्स बस से कर सकेंगे। अब लोगों को दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, बंगाल जाने के लिए ट्रेन की आपाधापी से जूझना नहीं पड़ेगा। इसके लिए बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बसें आगामी 20 सितम्बर से दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़ एव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.