औरंगाबाद, जुलाई 11 -- मदनपुर, एक संवाददाता। मदनपुर थाना क्षेत्र के वार पंचायत के रतनपुरा गांव में शुक्रवार को परती खेत में पशु चराने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस मारपीट में दोनों पक्षों के 14 लोग घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया, जहां से नौ लोगों को गंभीर हालत के कारण सदर अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में किरण देवी, विमला देवी, पिंटू यादव, कल्याण यादव, मनोरंजन यादव, राम लखन यादव, इंद्रजीत कुमार यादव, सुगंधा देवी, रंधीर यादव, श्रीपति देवी, शरीफा देवी, संजय यादव और त्रिवेणी यादव की पत्नी किरण देवी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार, झगड़ा श्रीपति देवी और विमला देवी के बीच मामूली विवाद से शुरू हुआ। बात बढ़ने पर मनोरंजन यादव ने महिलाओं के साथ मारपीट की। बाद में विमला देवी जब परती खे...