लखनऊ, अप्रैल 10 -- मोहनलालगंज के गोपालखेड़ा में गुरुवार तड़के लुधियाना से रायबरेली जा रही बस बेकाबू होकर परचून दुकान में घुस गई। टक्कर लगने से दुकान क्षतिग्रस्त हुई। वहीं, बेकाबू बस बिजली के पोल से जा टकराई। हादसे के वक्त बस में करीब 45 सवारियां थी। जिसमें पांच को चोट लगी। दुर्घटना के बाद ड्राइवर और क्लीनर बस छोड़ कर भाग गए। ग्रामीणों ने मदद करते हुए घायल सवारियों को उपचार के लिए भेजा। गोपालखेड़ा में हुए हादसे की सूचना मोहनलालगंज पुलिस को काफी देर बाद हुई। तेज रफ्तार के कारण मोड़ पर बस हुई बेकाबू प्रापर्टी डीलर एके सिंह के मुताबिक गुरुवार सुबह करीब 5.30 बजे रायबरेली की तरफ जा रही बस गोपालखेड़ा मोड़ के पास अनियंत्रित हो गई। तेज रफ्तार बस की टक्कर लगने से आदेश सिंह की परचून दुकान टूट गई। इसके बाद भी ड्राइवर ने रफ्तार कम नहीं की और एके सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.