कौशाम्बी, फरवरी 11 -- मंझनपुर, संवाददाता। पूरब शरीरा कस्बे की सुमन देवी पत्नी अंगद सोनकर ने बताया कि उसने स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय के सामने गुमटी में परचून की दुकान खोल रखी है। सोमवार की रात दुकान बंद करके घर चली गई। इस दौरान ताला तोड़कर चोरों ने करीब 35 हजार रुपया कीमत का सामान और 2500 रुपया नकद पार कर दिया। घटना की जानकारी पीड़िता को मंगलवार की सुबह हुई। उसकी तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है। थाना प्रभारी हरीश तिवारी का कहना है कि जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। चोरों को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.