हाथरस, मार्च 16 -- बिसावर। शुक्रवार की रात को बिसावर के पैठ बाजार में परचून की खोखेनुमा दुकान में आग लग गई। आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। आग से खोखे में रखा हजारों रूपये का सामान जलकर राख हो गया। खोखा स्वामी महेश ने बताया कि आग से उसे करीब एक लाख रूपये का नुकसान हुआ है। उसका काफी सामान जल गया। उसे घटना की जानकारी ग्रामीणों द्वारा हुई। ग्रामीणों व पुलिस ने संयुक्त रूप से आग पर काबू पाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.