बरेली, मार्च 7 -- भमोरा। परचून की दुकान में आग लग गई, जिसमें हजारों का सामान और नकदी जलकर राख हो गया। मामले की तहरीर दी है। देवपुर के अजय कुमार ने बताया कि घर से कुछ दूरी पर उसकी परचून की दुकान है। बुधवार रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। सुबह दुकान खोलने गया तो देखा उसकी बंद दुकान से धुआं निकल रहा था। दरवाजा खोला तो दुकान का सारा सामान जल चुका था। गल्ले में रखे 10 हजार रुपए भी जल गए थे। आरोप है कि किसी व्यक्ति ने रंजिश के चलते दुकान के दरवाजे के नीचे से आग लगा दी। तहरीर देकर जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.