अंबेडकर नगर, जुलाई 19 -- किछौछा, संवाददाता। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात किछौछा दरगाह में सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ का 639वां वार्षिक उर्स शनिवार को परचम कुशाई के साथ शुरू होगा। यह उर्स मेला 26 जुलाई तक चलेगा। उर्स का मुख्य दिवस 24 जुलाई को है। किछौछा दरगाह के सज्जादानशीन सैयद मोहिउद्दीन अशरफ अशरफीउल जिलानी अपने खानवादए अशरफिया के लोगों के साथ ऐतिहासिक मलंग गेट के पास परचम कुशाई कर सालाना उर्स का आगाज करेंगे। इस मौके पर नातखां परवेज आलम किछौछवी अशरफी तराना व मनकबत पेश करेंगे। इस दौरान सूफी संत हजरत मखदूम अशरफ के मजार मुबारक पर चादर चढ़ाई जाएगी व खास दुआएं भी की मांगी जाएंगी। 20 जुलाई को मलंग शाह के जानशीन मो. आलम शाह पुत्र स्व. गनीदार शाह मलंग शाह के मजार से फोकराओं के जुलूस के साथ आस्ताने के लिए रवाना होंगे। 25 मोहर्रम (21 जुलाई) को सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.