पीलीभीत, अप्रैल 19 -- डीएम संजय कुमार सिंह ने तहसील पीलीभीत और बीसलपुर क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ से बचाव के मद्देनजर देवहा नदी, कटना नदी पर निर्माणाधीन गांव भैंसहा, मधुडांडी, नवदिया और खननका की तीन परियोजना का औचक निरीक्षण किया। साथ ही कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। गांव भैंसहा में 95.65 लाख की निर्माणाधीन परियोजना है। यह परियोजना देवहा नदी के बाएं तट पर स्थित गांव भैंसहा से पूर्व निर्मित परियोजना के अपस्ट्रीम में हो रहे कटान को रोकने के लिए परक्यूपाइन स्क्रीन का कार्य कराया जा रहा है। परक्यपाइन की लंबाई ढाई सौ मीटर है। उक्त कार्य से लगभग 28 हेक्टेयर कृषि भूमि लाभान्वित होगी। बाढ़ से कटान को रोकने के लिए कराए जा रहे कार्यों की मौके पर डीएम संजय कुमार सिंह ने कार्योँ की गुणवत्ता पर की और संबंधित को दिशा निर्देश दिए। इसके साथ ही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.