मैनपुरी, फरवरी 9 -- कस्बा में सोमवार को यूजीसी के समर्थन में एससी और ओबीसी समाज के लोगों ने शांति पदयात्रा निकाली। यह पदयात्रा धम्म सेवा संघ के तत्वावधान में हुई। जिसमें कस्बा नवीगंज के साथ-साथ आसपास के गांवों से आए लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। धम्म सेवा संघ के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट हर्ष शाक्य के ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार सिंह को सौंपा। शांति पदयात्रा सुबह 11:30 बजे सरकारी अस्पताल नवीगंज से शुरू हुई। सरकारी अस्पताल से नवीगंज-जासमई मार्ग होते हुए नवीगंज ओवरब्रिज के नीचे भ्रमण कर पुनः सरकारी अस्पताल के निकट पहुंचकर संपन्न हुई। पदयात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में तख्तियां लेकर यूजीसी बिल लागू करो-लागू करो, भेदभाव नहीं बराबरी चाहिए, यूजीसी हमारा अधिकार, हमारा भविष्य है, परंपरा नहीं, संविधान चाहिए, अ...